जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। भूस्खलन के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन के कारण कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई मगर कोई जनहानि नहीं हुई। सभी सुरक्षा एजेसी मौके पर पहुंच गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रात भर मलबे को हटाने का अभियान जारी रहा और सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया है।
रामबन भूस्खलन के कारण सड़क में दरारें देखने को मिली। इसके साथ ही कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए। भूस्खलन से प्रभावित एक स्थानीय ने बताया, मेरे घर समेत कुल 13 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमें से 6 घर पूरी तरह से जमीन में धंस गए हैं। अभी हमें रहने के लिए टेंट और कुछ अन्य जरूरी सामान मिला है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें कहीं रहने के लिए जगह दें।