जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बांदीपोरा जिले में IED विस्फोट की घटना के सिलसिले में दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बांदीपोरा जिले में IED विस्फोट की घटना के सिलसिले में दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में सोपोर पुलिस ने हाल ही में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केहनुसा में आई ई डी विस्फोट की घटना की पुष्टि की है। कश्‍मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि इस संबंध में केहनुसा बांदीपोरा के इरशाद गनी और वसीम रजा नाम के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो रिमोट नियंत्रित विस्‍फोटक और डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। इस बीच, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

Related posts

Leave a Comment