जम्मू-कश्मीर: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का वैज्ञानिक दल डोडा के नई बस्ती क्षेत्र पहुंचा। उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने कहा, “कुल 19 घरों में दरारें आई हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम काम कर रही है। उन्होंने कुछ नमूने लिए हैं। हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
डोडा के DM अतहर अमीन ज़रगर ने बताया, दिसंबर में एक घर में दरारों की सूचना मिली थी। कल तक 6 इमारतों में दरारें आई थी, लेकिन अब ये दरारें बढ़ रही हैं। ये इलाका नीचे की ओर जा रहा है, इसका बचना मुश्किल है। सरकार की कोशिश है कि इसे यहीं रोक दिया जाए।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, कुछ वैज्ञानिकों का दल अध्ययन के लिए आया है। कुछ इमारतों को खाली कराया गया है। प्रशासन की पैनी नज़र है। वैज्ञानिकों की राय पर हमें भरोसा करना चाहिए।