राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आयरलैंड, बोस्निया और हर्जेगोविना, आर्मेनिया, मलेशिया, माली और मार्शल द्वीप समूह के राजदूत/उच्चायुक्त का परिचय पत्र स्वीकार किया। जिन लोगों ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया वे हैं:
केविन केली, आयरलैंड के राजदूत
हारिस ह्र्ले, बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत
वाहगन अफ़ियान, आर्मेनिया के राजदूत
मुज़फ़्फ़र शाह बिन मुस्तफ़ा, मलेशिया के उच्चायुक्त
ब्रिगेडियर जनरल फेलिक्स डायलो, माली के राजदूत
अलेक्जेंडर कार्टर बिंग, मार्शल द्वीप के राजदूत
