छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्‍यु और दस लोग घायल

छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्‍यु और दस लोग घायल

छत्‍तीसगढ में कल एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई और दस लोग घायल हो गए हैं। लगभग 25 लोगों से भरी एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना बलौदाबाजार भाटापारा राजमार्ग पर खमरिया गांव के पास हुई। पीडित लोग एक पारिवारिक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे। घायलों को बलौदाबाजार और भाटापारा जिला अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छत्‍तीसगढ के बलौदाबाजार भाटापारा जिलें में हुए हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्‍होंने शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

Related posts

Leave a Comment