छत्‍तीसगढ़ में माओवादी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए

छत्‍तीसगढ़ में माओवादी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए

छत्‍तीसगढ़ में बस्‍तर मंडल के सुकुमा जिले में, आज सुबह माओवादी हमले में तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। घटना के समय जिला आरक्षी गार्ड का एक दल जगरगुंडा इलाके में तलाशी अभियान पर था। इसी दौरान कुंदर के पास माओवादियों की गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए। घटनास्‍थल पर अतिरिक्‍त पुलिस बल भेजा गया है।

Related posts

Leave a Comment