माँ दुर्गा की उपासना का नौ दिन का नवरात्र पर्व आज शुरू हो गया है। आज सवेरे से ही माँ दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कालकाजी, झंडेवालान और अन्य मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्र पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है..”