केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम की एक दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लेने के साथ नेशनल फॉरेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखेंगे। अमित शाह गुवाहाटी के वेटरीनरी कॉलेज प्लेग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में असम सरकार के विभिन्न विभागों के 44 हजार सात सौ से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में श्रीमंता शंकरदेव कलाक्षेत्र से भारचेली चंगसारी में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और वो विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर की भी शुरुआत करेंगे, जो गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थित होगा। उसी स्थान से केंद्रीय मंत्री असम पुलिस के लिए एक ऐप लॉन्च करेंगे, जहां इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।