गुजरात सरकार ने कल एक सेमीकंडक्टर संयोजन और अहमदाबाद जिले के साणंद में परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए अमरीकी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन टेक्नॉलोजी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में गांधी नगर में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।
इस सेमीकंडक्टर संयोजन और परीक्षण संयंत्र से राज्य में पांच हजार रोजगार सृजित होने की आशा है। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण का संयंत्र 2024 के अंत तक परिचालन योग्य हो जायेगा।