गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत इसकी नीतियों में लोगों का विश्‍वास प्रदर्शित करती है: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत इसकी नीतियों में लोगों का विश्‍वास प्रदर्शित करती है। जेपी नड्डा ने राज्‍य विधानसभा चुनावों में भाजपा की एक के बाद एक जीत पर मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल, पार्टी के गुजरात अध्‍यक्ष सी आर पाटिल और अन्‍य कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात ने विगत दो दशक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में विकास के नए रिकार्ड बनाए हैं। जेपी नड्डा ने गुजरात की जनता को जीत का नया रिकार्ड बनाने के लिए प्रदेश के लोगों का धन्‍यवाद किया।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 120 सीटों पर जीत दर्ज़ 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटें जीत कर 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। मतगणना जारी है।

Related posts

Leave a Comment