गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए अंतिम प्रयास कर रहे हैं। इस चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। 69 महिलाओं सहित कुल आठ सौ 33 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पुरुषोत्तम रूपाला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जगह-जगह रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और स्थानीय युवा नेता अल्पेश कथीरिया और पार्टी के अन्य नेता भी आखिरी कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने अहमदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी इस बार गुजरात में सरकार बनाएगी। राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पार्टी के अन्य नेता आज चुनावी जिलों में प्रचार कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्री इस चरण के मतदान के लिए लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...