केरल में जल संरक्षण संदेश यात्रा के एक हिस्‍से के तौर पर राज्‍य की 44 नदियों का जल एकत्र किया गया

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्‍य में केरल में जल संरक्षण संदेश यात्रा के एक हिस्‍से के तौर पर राज्‍य की 44 नदियों का जल एकत्र किया गया।

जल जीवन मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 44 ग्राम पंचायतें और 44 कार्यान्वयन सहायक एजेंसियां शामिल हैं। आज कासरगोड से शुरू हुई यात्रा का समापन कल तिरुवनंतपुरम के पलयम में शहीद स्तंभ पर होगा। इसके बाद कलश को राज्य सचिवालय ले जाया जाएगा, जहां 44 प्रमुख हस्तियां और जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे।

राज्य के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन तिरुवनंतपुरम में विश्व जल दिवस के हिस्से के रूप में आयोजित केरल जल संसद का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment