केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के अंतर्गत अगले पांच महीनों के लिए 198 लाख टन से अधिक खाद्यान आवंटित किया

केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के अंतर्गत अगले पांच महीनों के लिए 198 लाख टन से अधिक खाद्यान आवंटित किया

केंद्र सरकार कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त अनाज वितरित करने का सबसे लंबा कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस महामारी के दौरान आर्थिक व्‍यवधान के कारण दिक्‍कतों का सामना कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के अंतर्गत मुफ्त अनाज देने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत, 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इस वर्ष मई से नवंबर तक प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान, पिछले साल भी लोगों के लिए अनाज का वितरण किया था। इस योजना के तहत, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा पिछले साल अप्रैल से नवंबर के बीच कुल 305 लाख टन खाद्यान्न उठाया गया था। इस योजना के तहत नि:शुल्‍क अनाज का वितरण कोविड महामारी के दौरान, लाभार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है।

उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मई और जून के लिए 78 लाख टन से भी अधिक खाद्यान्न भेजे जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना के तहत जुलाई से नवंबर के पांच महीनों के दौरान एक लाख 98 हजार टन से भी अधिक खाद्यान्‍न का आवंटन राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment