केन्‍द्र ने तमिलनाडु में एक विशाल टेक्‍सटाइल पार्क बनाने की मंजूरी दी

सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल. मुरूगन ने कहा है कि केन्‍द्र ने तमिलनाडु में एक विशाल टेक्‍सटाइल पार्क बनाने की मंजूरी दी है। वे कोयम्‍बटूर में दक्षिण भारत मिल्‍स एसोशिएशन के टेक्‍सफेयर एक्‍स्‍पो में शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में टेक्‍सटाइल मशीनरी, एसेससरिज़ और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कल कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने किया।

एल. मुरूगन ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में तमिलनाडु के लिए अनगिनत योजनाओं की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि टेक्‍सटाइल क्षेत्र, भारतीय वस्‍तुओं का निर्यात बढ़ाने का लक्ष्‍य हासिल करने में उल्‍लेखनीय योगदान दे रहा है। एल. मुरूगन ने कपास के आयात पर सीमा-शुल्‍क हटाने के लिए कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्‍यक्‍त किया।

तमिलनाडु के हथकरघा और कपड़ा मंत्री आर. गांधी ने टेक्‍सटाइल क्षेत्र और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केन्‍द्र के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने तमिलनाडु में पीएम-मित्र पार्क आबंटित करने की भी प्रशंसा की।

Related posts

Leave a Comment