स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने मॉनसून से पहले मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। इन रोगों से सर्वाधिक पीड़ित 13 राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, दिल्ली, गुजरात, मध्य-प्रदेश, ओडिसा तथा तमिलनाडु शामिल हैं। मनसुख मांडविया ने इन राज्यों से शहरी विकास, ग्रामीण विकास, जलादाय और स्वच्छता विभागों से निकट समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कहा। मनसुख मांडविया ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, पड़ोस और आस-पास के इलाकों में मच्छरों को पनपने से रोकें। इसके लिए जनअभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यों को सलाह दी कि मच्छर जनित रोगों के मामलों के प्रबंधन में आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र तथा सामुदायिक केंद्रों को शामिल करें।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...