किसान आज जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे

किसान आज जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे

कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर: आज किसान जंतर मंतर पर नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में किसान कई जगहों से जंतर मंतर आएंगे। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। संसद के मानसून सत्र के बीच तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया, 200 लोग संसद जाएंगे और वहां किसान संसद लगाएंगे और पंचायत करेंगे। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। हम यहां से सिंघु बॉर्डर जाएंगे और वहां से बसों से जंतर मंतर जाएंगे। जंतर-मंतर पर पंचायत होगी जिसे किसान संसद का नाम दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से अन्य किसान नेताओं के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकल गए हैं। आज जंतर मंतर पर किसानों का नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन है।

Related posts

Leave a Comment