किर्गिस्तान और ताजिकिस्‍तान के बीच सीमा संघर्ष में 94 लोग मारे गये

किर्गिस्तान और ताजिकिस्‍तान के बीच सीमा संघर्ष में 94 लोग मारे गये

किर्गिजस्‍तान-ताजिकस्‍तान सीमा पर हुई झडपों में 94 लोग मारे गए हैं और एक सौ से अधिक घायल हुए हैं। किर्गिजस्‍तान ने रविवार को बताया था कि उसके 13 और लोगों की मौत के साथ ही उसके कुल 59 लोगों की मौत हुई है। उधर, ताजिकस्‍तान ने भी कहा है कि उसके 35 नागरिक मारे गए हैं और बीस लोग घायल हुए हैं।

दोनों मध्‍य एशियाई देशों के बीच बुधवार को लडाई हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के लिए सहमति बनी थी। दोनों देशों ने इन झडपों में टैंकों, मोर्टारों, रॉकेट, तोपखाना और ड्रोन का इस्‍तेमाल किए जाने का आरोप लगाया था।

Related posts

Leave a Comment