काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रांगण में होगा उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य योग समारोह

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रांगण में होगा उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य योग समारोह

उत्तर प्रदेश में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी जोरों पर है। राज्य सरकार पहले से ही योग सप्ताह मना रही है जो 15 जून से शुरू हुआ था। मुख्य योग समारोह वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रांगण में होगा,जहां एक हजार से अधिक लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन जिलों में गतिविधियों में शामिल होने का निर्देश दिया है, जिनका उन्हें प्रभार दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment