कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड संसदीय सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कालपेट्टा में चुनावी रैली भी की। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और कई प्रमुख नेता इस रैली में मौजूद थे। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ की ओर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा ने नामांकन भरा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के नेता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुंदरन भी कल नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी और एनी राजा के नामांकन भरने के बाद राज्य में दिलचस्प स्थिति बन गई है। दोनों ही नेता आईएनडीआई गठबंधन के सदस्य हैं। ये गठबंधन विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया है। केरल में इस महीने की 26 तारीख को मतदान होगा। कल नामांकन का आखिरी दिन है, पर्चों की जांच 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे।
Related posts
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई...
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया...
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल मीडिया...