कफ सिरप में मिलावट की खबरों के बाद मैरियन बायोटेक की उत्पादन गतिविधियों पर रोक

कफ सिरप में मिलावट की खबरों के बाद मैरियन बायोटेक की उत्पादन गतिविधियों पर रोक

खांसी की दवा डॉक-1 मैक्‍स में मिलावट की खबरों के बाद नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक इकाई की सभी उत्‍पादन गतिविधियों को रोक दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि उज्बेकिस्तान में सिरप पीने से बच्चों की मौत की खबर के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले, सरकार ने मैरियन बायोटेक के कफ सिरप के नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ की रीजनल ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी में भेजे थे।

Related posts

Leave a Comment