राजधानी दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कर्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी 11 पुलिसकर्मी रोहिणी जिले में तैनात थे। निलंबित कुछ पुलिसकर्मी पीसीआर और पुलिस पिकेट में तैनात थे। इस संबंध में एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी सौंप दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
कंझावला हिट एंड रन मामला: 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी गई