ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने आज कहा कि ऑस्ट्रेलिया 24 मई को सिडनी में ऑफलाईन आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। एंथनी अल्बनीस ने कहा कि क्वाड एक खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद -प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है जो संप्रभुता का सम्मान करता है और सभी के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि क्वाड समूह के नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि सहयोग को मजबूत करने के लिये क्वाड संगठन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन और प्रशांत द्वीप समूह फोरम सहित भागीदारों और क्षेत्रीय समूहों के साथ कैसे काम कर सकता है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...