बर्मिंघम में ऑल इंगलैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्के कर लिए हैं। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य को आज क्वार्टर फाइनल में चीन के लू ग्वांग झू के खिलाफ वाकओवर मिला।
वहीं महिला डबल्स में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की ली सोही और शिन सियुंग-चान की जोड़ी को 14-21, 22-20 21-15 से पराजित किया।
इस बीच, पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में सात्विक साईराज रंकीरेड़्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।