ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से सुरक्षित निकाले गए 47 भारतीयों को लेकर वायुसेना का एक विमान आज भारत पहुंचा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत तीन हज़ार 862 लोगों को सूडान से भारत लाया जा चुका है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि विदेश में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता उनकी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना की 17 उडानों और नौसेना के पांच जहाजों की सहायता से सूडान के बंदरगाह से सऊदी अरब के जेद्दा में लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि सूडान की सीमा से लगे देशों के जरिए 86 भारतीयों को निकाला गया है। उन्होंने इस प्रयास में मिस्र, चाड, फ्रांस, दक्षिणी सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमरीका और संयुक्त राष्ट्र के सहयोग की सराहना की है।
Related posts
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...
पटना में खान सर और संजय कुमार झा की मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार की...