वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कल श्रीलंका में त्रिंकोमाली में वायु सेना अकादमी में भारत-श्रीलंका मैत्री ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी। इसे 25 करोड श्रीलंकाई रुपये के भारतीय अनुदान से तैयार किया जाएगा। वी. आर. चौधरी की चार दिन की श्रीलंका यात्रा कल संपन्न हो रही है। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व और श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के कमांडरों से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी साझा चुनौतियों पर चर्चा की है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप इस क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि के लिए क्षमता संवर्धन पर भी चर्चा की है।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...