हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत उस्ताद और शास्त्रीय गायक, पद्म भूषण उस्ताद राशिद खान का आज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 55 वर्षीय राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और पिछले साल नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनके असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।