उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की जीवतंता अतुलनीय है। आज ब्रिटेन में भारतवंशियों से उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत आम आदमी का सशक्तिकरण है। उप-राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि देश के लोकतांत्रिक संस्थान पूरी स्वायत्तता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग दुनियाभर में सबसे कम समय में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की क्षमता की मिसाल है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव-काल है और जमीनी वास्तविकता इसे परिलक्षित कर रही है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरी दुनिया इस सच्चाई को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के लिए भारत की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए देश की ठोस आधारशिला रखी गई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...