उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल केवल चिकित्सा उपचार तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत और एक समुदाय का सामाजिक और आर्थिक परिवेश भी शामिल होता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता का आदर्श वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है और बिना स्वास्थ्य के कोई भविष्य नहीं हो सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित रहे। यह दिवस हर वर्ष दस अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्वियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...