उत्तरप्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पूरक बजट पेश किया। इससे पहले फरवरी में आम बजट प्रस्तुत किया गया था। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज विधानसभा में सात हजार तीन सौ एक दशमलव 5 करोड़ रुपए का इस वर्ष का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। यह मांगें पूर्व में प्रस्तुत किए गए कुल बजट का 1.33% है। वित्त मंत्री ने कहा कि अनुपूरक मांगे सरकार के विभिन्न खर्चा के अंतर्गत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओ के कल्याण, अधिवक्ताओं, बिजली, गौ वंश संरक्षण तथा अयोध्या में विकास तथा कई अन्य कार्यो के लिए हैं। तीन हजार करोड़ रुपये युवाओं के रोजगार पर खर्च होंगे। बजट पर कल सदन में चर्चा होगी और इसे पारित कराया जाएगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...