उत्तर प्रदेश सरकार आज सुप्रीम कोर्ट को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में स्थिति रिपोर्ट सौंपेगी। पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो आरोपियों लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आशीष मिश्रा की तलाश कर रही है जिसका नाम प्राथमिकी में है।
राज्य सरकार ने लखीमपुर हिंसा मामले की जांच के लिए कल एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मामले की जांच करेंगे। आयोग दो महीने में रिपोर्ट सौंप देगा।