उत्तर भारत में 29 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी

उत्तर भारत में 29 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी

उत्तर भारत में 29 दिसम्‍बर तक शीतलहर जारी रहेंगी। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि नए साल में तापमान सामान्य के करीब रहेगा। उन्होंने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरप्रदेश, दिल्ली और देश के अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्‍यक्‍त की।

बिहार में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर पटना सहित कई जिलों में आज से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सारण, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और कई अन्य जिलों के जिला प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की अधिसूचना जारी की है। गैर शिक्षण और सरकारी कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment