उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर महिला सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के महाविद्यालयों, मंदिरों, व्यस्त स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण चौराहों पर आज महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का एंटी रोमियो दस्ता तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा था कि एंटी रोमियो दस्‍ते की तैनाती के साथ-साथ बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पैदल गश्त बढ़ाई जाए। राज्य में 10 अप्रैल से मिशन शक्ति का चौथा चरण शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महिला कॉन्‍स्‍टेबल को उनकी बीट पर तैनात किया जाए तथा उचित समन्वय सुनिश्चित किया जाए। अवनीश अवस्‍थी ने यह भी बताया कि महिला कॉन्‍स्‍टेबल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से संपर्क कर सरकार की उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।

Related posts

Leave a Comment