उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.40% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.40% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.40% मतदान हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

लेकिन चंदौली और सोनभद्र जिले के नक्सली क्षेत्रों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये जिले हैं- मऊ, आजमगढ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही। इस चरण में कुल 613 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उधर, असम में माजुली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। एक बजे तक लगभग 48 प्रतिशत मतदान मतदान दर्ज हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। माजुली विधानसभा सीट केन्‍द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के राज्‍यसभा के लिए चुने जाने के बाद रिक्‍त हुई थी।

Related posts

Leave a Comment