उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। लोग लाइनों में खड़े होकर अपने वोटिंग का इंतज़ार कर रहे हैं।

70 सदस्‍यों वाली उत्तराखंड विधानसभा में 63 महिलाओं सहित कुल 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। मतदान के लिए कुल 11 हजार 647 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों के इस्‍तेमाल का फैसला किया है ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और विश्‍वसनीय रहे। वीवीपैट मशीन से मतदाता दिए गये अपने वोट को सत्‍यापित करता है।

आयोग ने एक मतदान केंद्र में एक हजार पांच सौ मतदाताओं के स्‍थान पर अधिकतम एक हजार दो सौ पचास मतदाताओं को अनुमति देने का फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment