देश भर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। आज सुबह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घय दिया। यह वैदिक काल से चला आ रहा है। यह पर्व ऋग्वेद में वर्णित सूर्य तथा उषा पूजन और सनातन परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। भारत में सूर्यदेव की पूजा ऋगवैदिक काल से होती आ रही है। सूर्य उपासना का जिक्र विष्णु पुराण, भगवत पुराण, ब्रह्मा वैवर्त पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में विस्तार से किया गया है।
बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान सहित अन्य प्रमुख नदियों के किनारे बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। बिहार में आज सुबह विभिन्न छठ घाटों पर लाखों की संख्या में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को कमर भर पानी में खड़े होकर ऊषाकालीन अर्घ्य अर्पित किया। उसके बाद छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर पारण किया और उनका 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ। छठ घाटों पर इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। राजधानी पटना में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के किनारे बने विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को और छठी माता को अर्घ्य अर्पित किया। औरंगाबाद जिले के देव, नालंदा के ओंगारी धाम, पटना जिले के ओलार्क, नवादा के हरिया सूर्य मंदिर सहित विभिन्न सूर्य मंदिरों पर भी आयोजित छठ महोत्सव का आज समापन हो गया।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने तेजी से बदलते प्रौद्योगिकीय और विनियामक परिदृश्य को स्वीकार… Read More
भारत और अमरीका ने आज अगले दस वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग हेतू… Read More
एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज संयुक्त संकल्प पत्र जारी किया।संकल्प पत्र में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे,… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर केवड़िया में… Read More
कृतज्ञ राष्ट्र आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment