इस्राइल रक्षा बल (IDF) ने कहा है कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के कमान ढांचे को नष्ट करने का काम पूरा कर लिया है।
सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने संवाददाताओं को बताया कि फिलिस्तीनी आतंकवादी अब इस क्षेत्र में कहीं-कहीं और बिना कमांडरों के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इ्रसाइल ने उत्तर गाजा में करीब आठ हजार आतंकवादियों को मार दिया है। इस्राइली सेना अब दक्षिण और मध्य गाजा में हमास के ठिकानों को नष्ट करने पर ध्यान दे रही है।
हमास के बंदूकधारियों के पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को दक्षिणी इस्राइल पर अचानक हमला करने के बाद इस्राइल ने हमले की कार्रवाई शुरू की। हमास के हमले में एक हजार दो सौ लोग मारे गए थे और लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था।
