इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में कल मोर्टार से हमले किये गये। परिसर में सात मोर्टार आकर गिरे, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। अत्यधिक सुरक्षित इस इलाक़े में इराक़ सरकार के कई भवन और दूतावास हैं।
पिछले एक वर्ष में यह दूसरा अवसर है, जब अमेरिकी दूतावास को रॉकेट से निशाना बनाया गया है। फिलहाल किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।