दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। ईसाई मत के लोग इस दिन ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री और जगमगाते सितारों से सजाते हैं और एक दूसरे को उपहार देते हैं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थाना सभाओं का आयोजन किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है और प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को याद किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “मेरी क्रिसमस! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और उल्लास के उत्साह को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को याद करें और समाज की सेवा पर जोर दें।”
