आज का अखबार हिंदी 8 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले मॉलदीव के तीन मंत्रियों को निलंबित करने की खबर आज अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा ने तीनों मंत्रियों को निलंबित करने के मॉलदीव सरकार के फैसले के साथ रूख देते हुए लिखा है- ये उनकी व्‍यक्तिगत राय थी, मॉलदीव सरकार की नहीं। हरिभूमि के शब्‍द हैं-मोदी का दम, दुनिया में ऐसी पहली कार्यवाही। जनसत्‍ता और अमर उजाला लिखता है-अशोभनीय टिप्‍पणी पर शर्मनाक हालात में झुकी मॉलदीव सरकार। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है-जुबान बेलगाम, पीएम की लक्षद्वीप यात्रा पर साधा था निशाना। पत्र ने लिखा है-लक्षद्वीप पर्यटन को लगे पंख, तीन दिन में सात हजार बुकिंग। दैनिक जागरण की सुर्खी है-मोदी के अपमान पर भडका भारत, चार हजार भारतीयों ने मॉलदीव की यात्रा रद्द कराई। नवभारत टाइम्‍स और हिन्‍दुस्‍तान ने कुछ फिल्‍मी हस्तियों की टिप्‍पणी के साथ लिखा है-अभिनेता सलमान खान ने कहा-लक्षद्वीप के सुन्‍दर समुद्र तट हमारे भारत में हैं। मॉलद्वीव के पूर्व राष्‍ट्रपति ने कहा-भारत हमेशा से अच्‍छा दोस्‍त।

करगिल में हवाई पट्टी पर पहली बार रात में सुपर हरक्‍युलेस की सफलतापूर्वक लैंडिंग भी आज अखबारों की बडी खबर बनी है। दैनिक जागरण ने इसे रणनीतिक तौर पर अहम बताया है।

राजस्‍थान में प्रधानमंत्री के पुलिस अफसरों को मानवीय पक्ष की सलाह पर राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है-तत्‍काल जवाब दें, पब्लिक को बताएं शिकायत पर क्‍या हुआ। अमर उजाला के शब्‍द हैं-पुलिस को डंडा नहीं, डाटा के साथ काम करने की जरूरत।

मौसम का अंदाज भी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है-उत्‍तर भारत में तीन दिन ठंड से राहत नहीं, कल बूंदाबांदी से ठंड और बढेगी।

Related posts

Leave a Comment