आईपीएल क्रिकेट में कल रात मुंबई में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस पांच मैचों में चौथी जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
आज शाम साढे सात बजे मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।