असम सरकार ने पांच मूल निवासी मुस्लिम समुदायों – गोरिया, मोरिया, देशी, सैयद और जोल्हा – के सामाजिक-आर्थिक आंकलन की प्रक्रिया शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री सरमा ने संबंधित अधिकारियों को सामाजिक-आर्थिक आंकलन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि आंकलन से प्राप्त आंकडों का उपयोग असम सरकार इन समुदायों के व्यापक सामाजिक-राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान संबंधी कदम उठाएगी। राज्य मंत्रिमंडल पहले ही इन पांच समुदायों को मूल निवासी का दर्जा मंजूर कर चुका है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...