असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ

असम में बाढ की स्थिति में सुधार हुआ है। अधिकतर क्षेत्रों में जलस्‍तर कम होना शुरू हो गया है। राज्य के निचले इलाकों के पन्‍द्रह जिलों में लगभग चार लाख लोग अब भी बाढ की चपेट में हैं। जिला प्रशासनों ने बाढ पीड़ित क्षेत्रों में लगभग एक सौ राहत शिविर और राहत वितरण-केन्‍द्र बनाए हैं।

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संबंध में असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍वा सरमा से बात की है। अमित शाह ने हेमंत सरमा को राज्‍य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव केन्‍द्रीय सहायता का आश्‍वासन दिया है।

Related posts

Leave a Comment