असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने आज विधानसभा में सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए 2023-24 का बजट पेश किया। अजंता नियोग ने राज्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान असम योजना शुरू करने का वादा किया। यह योजना 27 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये के नकद रहित उपचार की सुविधा देगी और इस तरह देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बन जाएगी। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की भी घोषणा की। वर्ष 2023-24 में इस योजना के तहत एक लाख लाभार्थियों को मकान दिए जाएंगे और इसके लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट में गरीबी रेखा से नीचे और कम आय वाले परिवारों के बेरोजगार युवाओं के लिए स्व-रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना का भी प्रस्ताव है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...