पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश की संसद- नेशनल असेम्बली में बहुमत खोने के बावजूद वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। कल एक न्यूज चैनल से बातचीत में इमरान खान ने कहा कि उनके पास तीन विकल्प हैं- अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना, इस्तीफा देना और संसद भंग कर चुनाव कराना। उन्होंने कहा कि कल नेशनल असेम्बली में पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के आश्चर्यजनक परिणाम होंगे। इमरान खान ने दावा किया कि विपक्ष उन लोगों के साथ मिलकर सरकार नहीं चला पायेगा जिन्होंने उनका साथ छोड़ा है। इमरान खान ने कहा कि यह बेहतर होगा कि दोबारा चुनाव कराये जायें। अविश्वास प्रस्ताव को एक बडा अन्तर्राष्ट्रीय षडयन्त्र बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी बाहरी देश द्वारा भेजे गये एक पत्र में कहा गया है कि जब तक वे सत्ता में हैं तब तक पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध आगे नहीं बढ़ सकते।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...