एक रूसी युद्धक जेट विमान द्वारा मंगलवार को एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराये जाने के बाद अमेरिका ने एक बार फिर ड्रोन से काला सागर क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक ड्रोन ने कल काला सागर पर उड़ान भरी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस सप्ताह कई बार कहा कि एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराये जाने के बावजूद अमेरिका काला सागर क्षेत्र की निगरानी बंद नहीं करेगा। यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पहला मौका था जब रूस ने सीधे तौर पर किसी अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। इस घटना के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है और घटना के लिए दोनों देशों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...