अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सालिसबरी ने यूएस ओपन टेनिस के पुरुष डबल्‍स का खिताब जीता, डेनिल मेदवेदेव पुरुष सिंगल्‍स फाइनल में पहुंचे

न्‍यूयार्क में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरूषों के डबल्‍स फाइनल में अमरीका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सेलिसबरी की जोड़ी ने ब्रिटेन की जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेज की जोड़ी को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर खिताब जीता।

पुरुष सिंगल्‍स में रूस के डेनिल मेदवेदेव फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच और अलेक्‍जेन्‍डर ज्‍वेरेव आमने-सामने हैं।

महिला सिंगल्‍स के फाइनल में कल ब्रिटेन की इम्‍मा राडुकानु का मुकाबला कनाडा की लेलाह फर्नांडिस से होगा। राडुकानु ने कल सेमीफाइनल में ग्रीस की मारिया सक्‍कारी को 6-1, 6-4 से हराकर बडा उलटफेर किया।

Related posts

Leave a Comment