अमरीका से कनाडा ले जाई जा रही 300 करोड रुपए मूल्‍य की कोकीन के साथ भारतीय मूल के कनाडा निवासी तस्‍कर गिरफ्तार

कनाडा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भारतीय मूल के 7 कनाडाई नागरिकों सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की कोकीन और दो अवैध हैंडगन बरामद की है। ये सभी आरोपी ग्रेटर टोरंटो इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े थे। गिरफ्तार भारतीय मूल के लोगों में अरविन्दर पवार, गुरतेज सिंह, करमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सरताज सिंह, शिव ओंकार सिंह और सजगीत योगेंद्रजा शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment