अफ्रीकी देश नाइजर ने अमेरिका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया

अफ्रीकी देश नाइजर ने अमेरिका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घोषणा शनिवार को की गई। अफ्रीकी मामलों के अमरीका के सहायक विदेश मंत्री मोली फी और अमेरिका-अफ्रीका कमान प्रमुख जनरल माइकल लांगले के नेतृत्‍व में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारिओं एक प्रतिनिधि मंडल इस सप्‍ताह के शुरु में नाइजर की यात्रा पर आया था। नाइजर सरकार के एक प्रवक्‍ता ने स्‍थानीय टेलीविजन पर कहा कि अमेरिकी प्रतिनिध‍ि मंडल ने कू‍टनीतिक नियमों का पालन नहीं किया। उन्‍होंने प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों के बारे में नाइजर सरकार को सूचना नहीं दी और न ही एजेन्‍डा और आगमन की तिथि के बारे में अवगत कराया था।

पश्चिमी और उत्‍तरी अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिका के संबंधों में नाइजर एक प्रमुख राष्‍ट्र है।

Related posts

Leave a Comment