अफगानिस्‍तान में तालिबान पुलिस ने मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये

अफगानिस्‍तान में तालिबान पुलिस ने मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये

अफगानिस्‍तान में तालिबान पुलिस ने देश के मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये हैं। स्‍थानीय मीडिया ने बताया है कि धर्म प्रचार और दुराचार निवारण मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि महिलाओं को मनोरंजन उदयानों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ये प्रतिबंध कल से लागू किये गये हैं। इससे पहले भी अगस्‍त 2021 में तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद अफगानिस्‍तान की महिलाओं की आजादी पर कई प्रतिबंध लगाये गये हैं।

इस बीच यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि पहले के नियमों के साथ-साथ यह प्रतिबंध कैसे लागू होंगे। पहले के नियमों में कहा गया है कि उदयानों को स्‍त्री-पुरूष के आधार पर अलग रखना चाहिए और कुछ दिन महिलाओं के लिए आरक्षित होने चाहिए। ये नियम खुले मैदान सहित सभी पार्कों पर सामान्‍य रूप से लागू होते हैं।

Related posts

Leave a Comment