अप्रैल से जुलाई के दौरान कुल कोयला उत्पादन बढ़कर 26 करोड़ पचास लाख टन से अधिक हो गया

अप्रैल से जुलाई के दौरान कुल कोयला उत्पादन बढ़कर 26 करोड़ पचास लाख टन से अधिक हो गया

देश में इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान कुल कोयला उत्पादन बढ़कर 26 करोड़ पचास लाख टन से अधिक हो गया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए उत्‍पादन से 26 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि के दौरान बिजली संयंत्रों को 25 करोड़ टन से अधिक कोयला भेजा गया, जो पहले की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने कहा है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक ऊर्जा खपत वाला देश है। बिजली की मांग हर साल लगभग चार दशमलव सात प्रतिशत बढ़ जाती है। मंत्रालय ने कहा कि इस साल अप्रैल से जुलाई के दौरान देश में बिजली की मांग में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13 दशमलव नौ-तीन प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई है। कोयले का घरेलू उत्पादन और बिजली संयंत्रों को प्रेषण पिछले सभी मासिक आंकड़ों को पार कर गया है।

Related posts

Leave a Comment